पूरनपुर (पीलीभीत) । नहर की पक्की पटरी के पास झाल के किनारे क्षत-विक्षत शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।लोगों ने मामले की सूचना प्रभारी चौकी इंचार्ज को दी ।घटनाक्रम पर पुलिस टीम पहुंच गई और लोगों से जानकारी जुटाई और घटना के बाबत उच्च अधिकारियों को अवगत।
कराया गया। मामले की जानकारी लगने पर प्रभारी कोतवाल भी पहुंच गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई ब्रांच नहर टूटे पुल के पास झाल के किनारे पक्की पटरी के पास ग्रामीणों ने एक छत विछत शव को देखा। जिसकी जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घटनाक्रम के बारे में प्रभारी चौकी इंचार्ज घुंघचाई मनोज कुमार को दी। पुलिस टीम मौके पर जा पहुंची और घटना के बाबत उच्च अधिकारियों को जानकारी प्रभारी चौकी इंचार्ज द्वारा दी गई । सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल राजेश कुमार ने लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन शव इतनी बुरी तरीके से क्षत-विक्षत था कि उसकी पहचान होना मुश्किल हो गया।
उन्होंने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा है साथ बॉडी के हाथ पैर और सर गायब होने के साथ ही कोई भी कपड़ा नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार शव किसी महिला का लग रहा है। पुलिस ने सही निष्कर्ष जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया वहीं पुलिस क्षेत्र के थाना और चौकियो से गायब हुए लोगों को भी ट्रेस करने में जुट गई।
Leave a Reply