पीलीभीत । पीलीभीत समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव व अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष व पूर्व कैविनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया ।इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमें पूर्व कैविनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा भाजपा की सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा वह संगठित व एकजुट होकर 2019 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा का सफाया करने का काम करें जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा जो कार्यकर्ता पार्टी के पदाधिकारी है वह सक्रिय होकर अनुसासन में रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें ।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी ,नरेंद्र मिश्रा कट्टर ,आशीष कुमार सिंह,कमलेश परिहार,रिंकू पांडेय,सतनाम सिंह,पिंकू यादव,किरन गंगवार,पार्वती कश्यप,इस्लाम अंसारी,रज्जाक मंसूरी,जमाल शाह,फैसल खान,फहद खान,मुराद अली,अफसार अहमद निरंजन गंगवार,रूपराम कश्यप,सरफुद्दीन नूरी,अनिल कश्यप आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
Leave a Reply