पीलीभीत तहसील अमरिया के गांव नगरिया कालोनी में आज एक व्यक्ति दिवास सरदार 28 s% सुखरंजन सरदार निवासी नगरिया कालौनी पर उस वक्त हमला कर दिया जब वह गांव के बाहर स्थित एक नाले को पार कर अपने खेत पर जा रहा था तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया जिसकी जांघ के कुछ हिस्से का मास भी निकाल लिया l
लेकिन दिवास सरदार मगरमच्छ से छूट कर भाग निकला चीख पुकार पर आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए और जख्मी दिवास सरदार को आनन फानन में सीएचसी अमरिया ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया जख्म काफी था जिससे उसके शरीर पर 45 टांके भरे गए हैं फिलहाल जख्मी दिवास सरदार खतरे से बाहर है यहां पर आए दिन मगरमछों के हमले होते रहते हैं l
अभी कुछ ही दिनों में यहां पर दो अन्य लोगों को भी मगरमच्छ ने जख्मी किया था । गांव में मगरमछों को लेकर दहशत का माहौल है जिसके कारण लोग अपने घरों से निकलने से घबराते हैं अपनी फसलों की देखरेख भी नही कर पाते हैं ऐसे में किसानों की फसलों को भी नुकसान हो रहा है लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नही उठाया है सारा गांव दहशत में जी रहा है l
Leave a Reply