पीलीभीत । बीसलपुर के कस्वा टिकरी माफी में शराब सेल्समैन के द्वारा ओवर रेट पर बेची जा रही है जिससे क्षेत्र की जनता बेहद परेशान है जिसकी शिकायत आवकारी बिभाग के कर्मचारियों से भी की जा चुकी है ।
लेकिन कोई कार्यबाही नही हुई सेल्समैन बड़े ही रौब से शराब बेच रहा है उसे किसी का भी डर नही है सेल्समैन कहता है जो कर मिले कर लो जहां शिकायत करनी हो करलो उसका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता।और सेल्समैन लोगों से झगड़ा भी करता रहता है ।
मानो जैसे उसे किसी का भी कोई डर नही अपनी मर्जी से शराब बेचता है रेट वह खुद तय करता है उसे शराब बिक्री के रेटों से कोई लेना देना नही है वह अपनी तानाशाही चला रहा है जिसके लोगों के पास पुख्ता सुबूत भी हैं रिकॉर्डिंग भी है।लेकिन आवकारी बिभाग के कर्मचारी इसकी ओर बिल्कुल ध्यान नही दे रहे हैं।
किया इन लोगों का भी इसमें हिस्सा है जिसकी वजह से सेल्समैन को कोई भय नही है और वह अपनी तानाशाही चला रहा है ।जनता लुट रही है और ये लोग तमाशा देख रहे हैं।जब तक आबकारी बालों बालों पर ऊपर से शिकंजा नही कसा जाता ये ऐसी समस्याओं पर ध्यान नही देंगे।
Leave a Reply