[object Promise]
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज मण्डी परिसर में ईवीएम-वीवीपैट के कमीशनिंग के कार्य का मौके पर जाकर जायजा लिया। द्वारा समस्त विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांगरूम पर जाकर सम्बन्धित एआरओ से चल रहे कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।द्वारा वीवीपैट के रख रखाव पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये तथा सभी एआरओ को निर्देशित करते हुये कहा कि पोलिंग पार्टियों मशीनें उपलब्ध कराते समय पीठासीन अधिकारी को अवगत करा दिया जाये कि वीवीपैट को सीधी स्थिति में रखा जाये तथा पेपर रोल को अवश्य लाॅक कर दें जिससे वीवीपैट हिलने की स्थिति में किसी प्रकार खराबी न उत्पन्न हो।
[object Promise]
इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बूथो वार मशीनों के रख रखाव की स्थिति का जायजा लिया, इसके साथ ही साथ निर्देशित किया कि कमीशनिंग के सभी कार्य, समस्त पार्टियों निर्वाचन अभिकर्ता या नामित प्रतिनिधि के समकक्ष की सम्पन्न किये जाये। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये सभी मशीनों की बारीकी एवं सावधानी पूर्वक रख-रखाव किया जाये। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श अतुल सिंह एवं सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र के उपजिलाधिकारी मौके पर मौजूद थे
Leave a Reply