पीलीभीत । जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई । बैठक में जिला अधिकारी द्वारा आगामी 25 फरवरी से 8 मार्च के मध्य चलाए जाने वाले जे ई टीकाकरण अभियान के संबंध में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा सभी प्रभारी इस संबंध में कार्य योजना बनाकर आज शाम तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
तथा साथ ही साथ अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के साथ-साथ अब तक के छूटे सभी बच्चों का टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा 10 मार्च को पल्स पोलियो अभियान के संबंध में भी समस्त प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पिछले अभियान के सापेक्ष इस बार अधिक से अधिक बच्चों को दवाई पिलाई जाए तथा जिन ब्लॉकों में पिछली बार प्रतिशत कम रहा वहां विशेष ध्यान दिया जाए बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply