पीलीभीत : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सोनकर द्वारा आज पीडब्लूडी गेस्ट हाउस का लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु आने वाले मा0 प्रेक्षकों महोदयों के रूकने की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण किया। महोदय द्वारा मा0 प्रेक्षकों के ठहरने की व्यवस्था हेतु पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सभी कक्षो की व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया तथा अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी को सभी कमरो की साफ सफाई कराने के निर्देश दिये तथा कमरों में लगे फर्नीचर की व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मा0 प्रेक्षकों हेतु स्थापित किये जाने वाले कम्प्यूटर कक्षो व उनके साथ लगे कर्मियो के ठहरने की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा मा0 प्रेक्षकों को आम आदमी से मिलने व अन्य छोटी मीटिंगों हेतु कक्षो का निर्धारण करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई, इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी को दिशा निर्देश देते हुये कहा कि आगामी चुनाव प्रसार हेतु विशिष्ट जनों का जनपद में आगमन को देखते हुये तत्काल हैलीपैड की स्थिति सुदृढ़ की जाये जिससे की किसी भी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो, इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋतु पूनिया, अपर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी उपस्थित रहे।
Leave a Reply