पीलीभीत जिला अधिकारी ने जिला महिला अस्पताल में कंगारू मदर केअर यूनिट का किया उदघाटन

[object Promise]

पीलीभीत जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव द्वारा जिला महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू के भवन में कंगारू मदर केयर यूनिट का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर महिला चिकित्सालय के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर श्रीमती अनीता चैरसिया द्वारा अवगत कराया गया कि इस यूनिट के अन्तर्गत कम समय में जन्मे बच्चों या कमजोर बच्चों को मां के साथ विशेष स्थिति में सीने से लगाकर उपचार प्रदान किया जायेगा। जिससे बच्चे के शरीर का तापमान स्थिर बना रहता तथा शिशुओं के वजन में बढोत्तरी होती और बीमारियोें से लड़ने की शक्ति में बढोत्तरी होती है कंगारू मदर केयर यूनिट के अन्तर्गत शिशुओं के मानसिक व सामाजिक क्षमताओं के विकास के लिए अत्यन्त लाभकारी है l

साथ ही साथ शिुश एवं मां के बीच अत्यन्त लगाव बढ़ता है और शिशु चौकता नही है तथा अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है, इसके साथ ही साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की जायेगी जब तक बच्चा पूर्ण स्वस्थ न हो जाये। उद्घाटन के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कंगारू केयर यूनिट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा बैड गन्दा पाये जाने पर तत्काल बदलने के निर्देश दिये तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला महिला अस्पताल पहुंचाने पर बैठे मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल सम्बन्धित डाक्टरों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया और साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई मरीज 02ः00 बजे के बाद आता है तो उसे पर्चा न उपलब्ध होने पर आपातकालीन वार्ड में स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की जाये तथा बोर्ड लगाकर अंकित किया जाये कि पर्चा बनने का समय निकल जाने के उपरान्त मरीज आपातकालीन वार्ड में देखने की व्यवस्था उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी  द्वारा जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती अनीता चैरसिया व अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *