पीलीभीत जिलाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र प्रमुख स्थलो व चौराहों का किया गया निरीक्षण

[object Promise]
पीलीभीत । कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये आज जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर ड्रोन कैमरे के माध्यम से लाॅक डाउन  स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी, नगर क्षेत्र के अन्तर्गत  असम चौराहा,नौगवां पकड़िया, ईदगाह, बस स्टेशन, मुख्य बाजार, खकरा चैकी सहित प्रमुख स्थलों/चैराहों का निरीक्षण किया गया और लोगों से लाॅक डाउन का अनुपालन करने और अपने घरों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई, साथ ही साथ सुरक्षा कर्मियों को कड़े निर्देश दिये कि वाहनों की सघन जांच की जाये और सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से वाहन का प्रयोग न करें और लोग पैदल जा कर अपने  पास की दुकान से सामान खरीदें।
वाहनों का प्रयोग  पूर्णतया प्रतिबन्धित किया गया है और विशेष परिस्थितियों में ही वाहन का प्रयोग मान्य होगा मण्डी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मण्डी सचिव व जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गेहूॅ खरीद के दृष्टिगत मण्डी में सोशल डिस्टेडिंग का ध्यान रखा जाय और लोगों द्वारा मास्क अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाय। मंडी में अनावश्यक लोगो का प्रवेश न दिया जाय।मण्डी परिसर में लाडस्पीकर के माध्यम से भी किसानों के कोरोना बचाव के उपाय के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
आज शव-ए-बारात पर्व को दृष्टिगत कब्रिस्तानों का भी जायजा लिया गया और शहर मुफ्ती से बातचीत कर लोगों को अपने घर पर ही रस्म अदा करने की अपील की गई। शब-ए बारात के दृष्टिगत सभी सुरक्षा कर्मियों को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये। द्वारा ।निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अरूण कुमार, जिला गन्ना अधिकारी  जितेन्द्र कुमार मिश्रा, सीओ सिटी प्रवीण मलिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *