पीलीभीत जन सहभागिता के सहयोग से जनपद के प्रमुख चौराहों व मंदिरों का किया जाए सौन्द्रीयकरण जिला अधिकारी

पीलीभीत जन सहभागिता के सहयोग से जनपद के प्रमुख चौराहों व मंदिरों का किया जाए सौन्द्रीयकरण जिला अधिकारी

पीलीभीत  : जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद के प्रमुख मन्दिरों एवं नगरों के प्रमुख चैराहों के सौन्र्दीयकरण में जन सहभागिता के सहयोग  हेतु जनपद के गणमान्य व्यक्तियों, फ्लोर मिल, राइस मिलर्स व सामाजिक संस्थाओं एवं उद्यमी बन्धुओं के साथ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सभी लोगों को बुलाने का उद्देश्य सावन माह को देखते हुये जनपद के प्रमुख मन्दिरों एवं प्रमुख चैराहों का सौन्र्दीयकरण जन सहभागिता से किया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद के तीन अति महत्वपूर्ण मन्दिर श्री गौरी शंकर मन्दिर, दूधिया नाथ मन्दिर, बाबा इकोत्तरनाथ मन्दिर में सावन माह में श्रद्वालुओं की अत्यधिक भीड़ रहती है। आप सब की स्वेच्छा से मन्दिरों का सौन्र्दीयकरण किया जायेगा।

 

सभी सामाजिक संस्थाऐं, एसोशिएशन, मिलर्स अपनी स्वेच्छा से मन्दिरों को सहयोग प्रदान करेगें। जनपद के लगभग प्रमुख 35 मन्दिरों का सौन्र्दीयकरण हेतु विभिन्न संस्थाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने स्वेच्छा से सौन्र्दीयकरण हेतु आगे आये। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी सामाजिक संस्था एवं गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध करते हुये कहा कि सामाजिक , धार्मिक कार्यों में प्लास्टिक व थर्माकोल का प्रयोग न करें इनके स्थान पर जनपद में कुम्हारो का चयन किया गया और उनके कार्य हेतु बढ़ावा दिया जायेगा, आप सभी लोग उनके द्वारा निर्मित सामग्री का उपयोग करें, जिससे की उनकी आय को बढ़ाया जा सके और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सके।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं से नगरों के प्रमुख चैराहों के सौन्र्दीयकरण के सम्बन्ध में सम्बोधित करते हुये कहा कि जो भी संस्था एवं व्यक्ति द्वारा जिस चैराहे को सौन्र्दीयकरण के लिए गोद लिया जायेगा, उस पर अपना विज्ञापन स्वरूप सामग्री लगाने की स्वतंत्रता दी जायेगी। चैराहों के सौन्र्दीयकरण को लेकर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रूचि दिखाते हुये गौहनिया चैराहा, यशवन्तरी चैराहा, आसाम चैराहा, नौगवां चैराहा, छतरी चैराहा, नकटादाना चैराहा को गोद लिया गया। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि सौन्र्दीयकरण के साथ साथ चैराहों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाये  जिसका सम्बन्ध कंट्रोल रूम से स्थापित कर दिया जायेगा।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा शहर की साफ-सफाई और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया, साथ ही साथ शहर में यातायात की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु पार्किंग के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया और सभी से शहर को अतुल्य सुन्दरता प्रदान करने में पूर्ण सहयोग करने की अपील की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय, सभी उप जिलाधिकारी, राइस मिलर्स के अध्यक्ष, उद्योग संघ के अध्यक्ष, मेडिकल एसोसिएशन संघ, रोटरी क्लब सहित जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *