पीलीभीत । कायस्थ सेवा समिति,पीलीभीत द्वारा श्री चित्रगुप्त भगवान का पूजन अर्चन श्रद्धा,उल्लास व भक्ति भाव के साथ स्थानीय परमट मंदिर पर किया गया। इस अवसर पर चित्रांशजनों द्वारा यज्ञ का आयोजन कर देश तथा देशवासियों के मंगलमय भविष्य की कामना के लिए आहुतियां प्रदान की।
यज्ञ के मुख्य यजमान श्री राजेंद्र सक्सेना व सह यजमान श्री महेश नारायण प्रधान रहे। पूजन अर्चन तथा यज्ञ महंत श्री ओंकार नाथ जी द्वारा संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में श्री मनमोहन सक्सेना,श्री करुणाशंकर सक्सेना, श्री बृज बिहारी लाल सक्सेना, श्री कौशल जौहरी,श्री सत्य प्रकाश सक्सेना,श्री सुशील बाबू सक्सेना, श्री अविनाश चंद्र,श्री कमल सक्सेना, श्री अवनीश सक्सेना, श्री विशाल सक्सेना, श्री संदीप सक्सेना, श्री सर्वेश सक्सेना,श्री सुधीर जौहरी,श्री पंकज सक्सेना, श्री संजीव सक्सेना संजू,श्री वीरेंद्र सक्सेना एडवोकेट श्रीमती सरोज जौहरी,श्रीमती सुनीता जौहरी,श्री मती कंचन सक्सेना, श्रीमती नीता भटनागर सहित अनेकों चित्रांशजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन भगवान चित्रगुप्त जी की आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्री भगवान के वस्त्र तथा प्रसाद की व्यवस्था श्री महेश नारायण प्रधान,अध्यक्ष, कायस्थ सेवा समिति द्वारा की गई ।समिति द्वारा दिनांक 24 मार्च 2019 को सांय 4:00 से स्थानीय कायस्थ भवन के बाबू जगदंबा प्रसाद स्मृति हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। सभी चित्रांश बंधुओं से अनुरोध है कि कृपया समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Leave a Reply