पीलीभीत घर घर पहुंचकर मतदान हेतु लोगों को किया जागरूक जिला निर्वाचन अधिकारी

रिपोर्ट ज़ाहिद अली

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के सापेक्ष जनपद में 23 अप्रैल 2019 को होने वाले मतदान के लिए जनपद वासियों को जागरूक करने और अधिक अधिक लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज पल्स पोलियो टीम एव बीएलओ की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदाता जागरूकता स्टीकर चस्पा कर प्रचार प्रसार के कार्यों को देखने व लोगों को स्वयं जागरूक करने हेतु अचानक ज्यौरा कल्यानपुर ग्राम में पहुंचे।

जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा गांव में पहुंचकर स्वयं घरों पर स्टीकर चस्पा कर घर के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें 23 अप्रैल को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही साथ अपील की कि सभी अपने आस पास के लोगों व पड़ोसियों को भी मतदान करने के लिए मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर अवश्य लें जाये। महोदय द्वारा गांव की महिलाओं, युवा मतदाताओं व वृद्वों से बातचीत गई और अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए अपील की।

द्वारा ज्यौरा कल्यानपुर गांव में कुछ घरों पर बीएलओ द्वारा स्टीकर न लगाये जाने और पोलियो टीम के बीच समंजस्य की कमी होने पर तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर में स्टीकर लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाये, साथ ही साथ स्टीकर पर जो भी विवरण दिया गया है उसको पूर्ण कर रजिस्टर तैयार करना सुनिश्चित किया जाये।

इस अभियान के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जनपद के लगभग 04 लाख घरों पर जाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने का कार्यक्रम नियमित चलाया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सी0एम0चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द कुमार सहित जागरूकता टीम भी मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *