पीलीभीत । समाजवादी पार्टी के प्रमुख माननीय अखिलेश यादव जी को लखनऊ से इलाहाबाद जाने से रोक दिए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। पीलीभीत में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष तथा पूर्व राज्य मंत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पार्टी ने एक स्वर में इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या होना बताया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज सुबह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के कार्यक्रम में जाना था। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सरकार ने उनको हवाई यात्रा करने से रोक दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हो गये। यहां पार्टी जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव तथा पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वॉल्टन क्लब के सामने सड़क पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
पार्टी कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद, भाजपा सरकार मुर्दाबाद, लोकतंत्र के हत्यारी भाजपा सरकार, आदि नारे लगाए। बाद में पार्टी कार्यालय पर हुई सभा में जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सपा, बसपा, गठबंधन होने के बाद से ही बौखला गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख को इलाहाबाद जाने से रोक कर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की इस दमनकारी नीति का पुरजोर तरीके से विरोध करेगी, और इस विरोध को जारी रखा जाएगा। पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा मुखिया को रोक कर अपने जन विरोधी चरित्र का परिचय दिया है। पार्टी इस घटना की निंदा करती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष बाल्मीकि, अनिल कश्यप, हरनाम सिंह यादव, राजकुमार भोजवाल, विशाल बाल्मीकि, इम्तियाज अल्वी, डिंपल गौड़, कमलेश परिहार, गीता गुप्ता, शक्ति गुप्ता, अयूब खान, प्रभु दयाल पासवान,मुराद अली, अटल बाल्मीकि, दीपक वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, हरीश वर्मा, वाजिद फरीदी, रूमी अब्बास, रिंकू पांडे, अमर सिंह, दिनेश शर्मा, मोहम्मद फैज़, अब्दुल अजीज मंसूरी, जितेंद्र वर्मा, रेहान अलवी, अहमद मुस्तफा रजा, सरदार अमर सिंह, बलकार सिंह, सचिन कश्यप, देवनंदन प्रजापति, बाबू राम सागर, मोहम्मद चांद, दिलशाद आलम, एकता रस्तोगी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply