पीलीभीत : खण्ड विकास अधिकारी अमरिया शासन के आदेश ताक पर रखकर खूब नियम विरुद्ध कर रहे हैं कार्य

पीलीभीत : खण्ड विकास अधिकारी अमरिया शासन के आदेश ताक पर रखकर खूब नियम विरुद्ध कर रहे हैं कार्य

पीलीभीत । अमरिया के खण्ड विकास अधिकारी व जेई अमरिया उड़ा रहें हैं शासन के आदेशों की धज्जियां,  नही होती है कोई कार्यबाही जैसा कि पहले भी कई बार इनकी भृष्ट तानाशाही उजागर हो चुकी है । इनकी शिकायत जिला अधिकारी महोदय से भी की जा चुकी है लेकिन इन पर कोई असर नही होता है ये दिन व दिन अपनी तानाशाही बढ़ाते जा रहे हैं जैसे इन्हें किसी किसी का कोई डर नही है आज फिर प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक राठौर ने मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत को एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमे उन्होंने इनके काले कारनामों से अवगत कराया है । अमरिया विकासखण्ड के भृष्ट एवं तानाशाह खण्डविकास अधिकारी ने आज 7/06/2019 को साशन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए ।

मानक के बिपरीत निम्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत  रुपये लेकर भुगतान कराया। क्रमशः चहलोरा ग्राम पंचायत में 157,668 लाख का भुगतान कुर्री ग्राम पंचायत में 197,001, क्रमशः इसी ग्राम पंचायत में 254,694,8546, 332,693।,65,66ढकिया बदलू में 112,159 लाख रुपये तुर्कपुर बढ़वार में 229,805 आदि ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों से मोटी रिश्वत लेकर मनरेगा आयुक्त के आदेश की धज्जियाँ उड़ाते हुए फर्जी भुगतान किया गया है।

यह तो सिर्फ बानगी भर है गोपनीय जाँच यदि कराई जाये तो 85 लाख रुपये के अन्य भुगतान करने के लिए 10 प्रतिशत की दर से नकद रुपये खण्ड विकास अधिकारी अमरिया व जेई ने ले लिया है । देखना है कब तक शासन इनको खुली लूट की छूट देता रहेगा  या फिर इन भृस्टाचारियों को सजा देगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *