पीलीभीत : अन्तर्राष्ट्रीय महिला कल्याण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान        

[object Promise]

पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला कल्याण दिवस केअवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत पुष्प इंस्टीट्यूट में विभिन्न प्रतियोगिता मेंहदी, रंगोली, पोस्टर मैकिंग व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक ने महिलाओं से सम्बन्धित प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताते हुये डायल 100, डायल 1090 व 181 हैल्पलाइन की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। महिला हैल्पलाइन 181 की खुशबूजहां द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई मोवाइल ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अन्त में आयोजित की गई प्रतियोगिताओ में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की शिक्षिका डा0 निर्मला कौर, पूजा सक्सेना, प्रो0 रेनू अग्रवाल व महिला कल्याण विभाग की मृदुला मिश्रा व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट ज़ाहिद अली ब्यूरो पीलीभीत

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *