पीलीभीत अनुपस्थित मतदान कर्मियों के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर कार्मिक नोडल अधिकारी/सीडीओ

[object Promise]

पीलीभीत.  लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी  वैभव श्रीवास्तव के निर्देशन में बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत में पीठासीन अधिकारियों तथा प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण द्वितीय दिन भी जारी रहा। आज सम्पन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 2076 मतदान कर्मियों में से 13 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतदान कर्मियों के कल परीक्षण के उपरान्त बिना कारण अनुपस्थिति पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ मतदान कार्यो के प्रति लापरवाही व आदेशो का अनुपालन न करने के साथ साथ चुनाव सम्बन्धी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने के कारण एफआईआर सम्बन्धित थाने में दर्ज की जायेगी। इसके साथ ही साथ सम्बन्धित विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जायेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में सुबह 9ः30 बजे 12ः30 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 2ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक चला। आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट के माध्यम से मशीन के सम्बन्ध में विस्तार से व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र सिंह द्वारा सभी मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया प्रशिक्षण के दौरान कार्मिक अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री राजीव बनकटा द्वारा प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री राजीव बनकटा, जिला विकास अधिकारी  योगेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक श्री अनिल कुमार, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *