आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में ‘महामिलावट’ वाली सरकार चाहने वालों से सावधान रहने की जरूरत है.
मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, जो लोग केन्द्र में महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है. मोदी ने कहा, महामिलावटी सरकार का मतलब है … देश में अराजकता और अस्थिरता।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आतंक के खिलाफ कार्रवाई की है. हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर प्रहार किया है. मोदी बोले, हमारी सरकार ने जाति और पंथ के सारे भेदभाव खत्म कर दिये. उन्होंने कहा, वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने, जातीय समीकरण की राजनीति करने वालों ने, इस महामिलावट वालों ने देश को खतरे में डाल दिया ।
प्रधानमंत्री मोदी आजमगढ़ से पहले पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. पुरुलिया से यूपी जाने क्रम में पीएम मोदी कुछ देर के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में भी रुके. रांची एयरपोर्ट से मोदी आजमगढ़ के लिए रवाना हो ।
पुरुलिया में मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया. कहा, ममता दीदी यह कह कर संविधान का अपमान कर रही हैं कि वह उन्हें देश के प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
दीदी (ममता बनर्जी) सार्वजनिक रूप से कह रही हैं कि वह देश के प्रधानमंत्री को शासनाध्यक्ष स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को मान्यता देने में गर्व महसूस करती हैं. उन्होंने कहा कि ममता आम चुनाव में हार की चिंता के कारण संविधान का अपमान कर रही हैं।
प्रधानमंत्री ने चक्रवात फेनी पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी कॉल का जवाब नहीं दिए जाने के कारण वह ममता से बात नहीं कर पाए. मोदी ने कहा, उन्होंने चक्रवात के दौरान मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।
केंद्र सरकार हालात पर चर्चा के लिए राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करना चाहती थी, लेकिन दीदी ने इसकी भी अनुमति नहीं दी. ममता ने छह मई को एक रैली में मोदी को ‘एक्सपायरी प्रधानमंत्री’ बताते हुए कहा था कि वह नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री नहीं मानतीं और वह चुनाव परिणाम के बाद नये प्रधानमंत्री से बात करेंगी।
Leave a Reply