ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
रिपोर्टर:तक़ी मेहदी
सुल्तानपुर ।। भारत सरकार मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा जनपद गोरखपुर में 24 फरवरी को अपराह्न् 12 बजे किसानों के मध्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ष् का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें जनपद के पात्र किसानों के खाते में योजना के अनुरूप प्रथम किस्त की धनराशि रू० 2000/- उनके खाते में भेजी जाएगी। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा सजीव प्रसारण किया जाएगाए जिसे जनपद मुख्यालय पर प० राम नरेश त्रिपाठी सभागार व तहसील सभागार तथा ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में एलईडी स्क्रीन/ टीवी द्वारा किसानों व आम दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रसारित कराए जाने का निर्णय शासन के दिशानिर्देश पर जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने कल देर सांय कलेक्ट्रेट में एक आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियां तत्काल पूर्ण कर ली जाएं।
जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित समस्त एसडीएम व बी डी ओ तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने . अपने क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उपरोक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुनिश्चित करें तथा मोबाइल से फोटोग्राफ्स व्हाट्सएप नंबर 9453005408 व 8808119878 पर भेजें।।
Leave a Reply