पानी का पाइप लीकेज होने सैकड़ो लीटर पानी हो रहा सड़को पर बर्बाद

[object Promise]
बीघापुर/उन्नाव। नगर पंचायत बीघापुर में मुख्य मार्ग में पिछले एक महीने से वाटर सप्लाई पाइप लाइन एक ही जगह से तीन बार लीकेज होने से जहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाता है ।वहीं लाखों  लीटर पानी बर्बाद होने के साथ-साथ मुख्य मार्ग को बार- बार खोद दिया जाता है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने एक अप्रशिक्षित प्लम्बर को नियुक्त कर रखा है जिसे टोटी   लगाने के अतिरिक्त कुछ नहीं आता।
[object Promise]
इस  प्लम्बर के कारण जहां नगर पंचायत को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं जगह-जगह टूटी पाइप लाइनों से लीकेज होता पानी तो बर्बाद हो ही रहा है तो साथ ही खुदे पड़े सड़कों के गड्ढे दुर्घटनाएं भी करा रहे हैं। अब ऐसा क्या है इस प्लम्बर में कि नगर पंचायत इसे हटाना नहीं चाहती जो पूरे नगर पंचायत के लिए परेशानी का शबब बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *