[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर | जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद महुआ टीवी नहले पे दहला प्रोग्राम के विजेता रहे सिंगर आकाश मिश्रा ने कहा हिंदुस्तान के म्यूजिक लेबल कंपनियों’को पाकिस्तानी गायकों को म्यूजिक जैसी भारतीय कंपनियां पाकिस्तानी गायकों के साथ काम करना बंद करें.तथा ”इन कंपनियों को तुरंत इस हमले के बाद पाकिस्तानी गायकों को रोक लगा देना चाहिए |
गौरतलब हो कि कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गत दिनों आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम विस्फोट सामग्री से लदा अपना वाहन सेना की एक बस से टकरा दिया था. इस हमले देश के हर नागरिक को झकझोर क रख दिया है और दुनिया भर के देशों ने इस घटना की निंदा जा रही है. हमले के बाद देश के कई राज्यों में लोगों गुस्से में नजर आ रहे हैं, हर तरफ से सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि इस हमले का पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए.जबकि सिंगर आकाश मिश्रा का मानना है कि पाकिस्तानी सिंगरओ को हिंदुस्तान में गायकी के क्षेत्र में जगह न दिया जाए |
पुलवामा की वारदात का पहले बदला फिर हो चुनाव
पुलवामा में घटी आतंकी घटना की निंदा करते हुए गायक आकाश मिश्रा ने कहा कि देश की सुरक्षा की चिंता है। पुलवामा की घटना के जिम्मेदारों को सरकार हरहाल में सजा दे। सिंगर आकाश ने तो यहां तक कहा कि न केवल सरकार बल्कि सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे तय करें कि पहले हम पुलवामा का बदला लेंगे उसके बाद ही चुनाव को लेकर बातचीत हो।
आतंकी हमले में शहीद जवानों के याद में इस बार की होली गीत नहीं गाएंगे आकाश
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और प्रदर्शन का दौर अब भी जारी है। दूसरी ओर आगामी आने वाले होली के त्यौहार पर अपनी गीत की तैयारी में जुटे महुआ टीवी नहले पे दहला प्रोग्राम के विजेता रहे सिंगर आकाश मिश्रा इस बार होली पर गीत नहीं गाएंगे | हालांकि गायक आकाश मिश्रा आंतकवादी हमले में शहीद हुए उन जवानों के प्रति गीत गाने की तैयारी में जुटे हुए हैं,जिन्हें सुनकर आपकी आंखे नम हो जाएंगी |
Leave a Reply