पांच हजार जरूरतमंदों को कंबल बाटेंगे समाजसेवी शिवेंद्र सिंह

[object Promise]
डेढ़ हजार से अधिक छात्र छात्राओं को बाटी जाएगी पठन पाठन सामाग्री, अयोध्या विधानसभा की मडना ग्रामसभा मे होगा आयोजनजय बालाजी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आगामी 20 जनवरी को गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी परंपरागत रूप से समाजसेवी, वरिष्ठ छात्र नेता तथा संस्थान के प्रबंधक शिवेंद्र सिंह गरीबो, निराश्रितो, असहायो व वृद्धजनों को निःशुल्क कंबल एवं छात्र छत्राओं को पठन पाठन सामग्री वितरण करेगे।

 

कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या विधानसभा की मडना ग्रामसभा में संस्थान के शिविर कार्यालय पर पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के पदाधिकारी व गन्ना समिति चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया की कार्यक्रम में करीब पांच हजार से अधिक जरूरतमंद लोगो को कम्बल तथा करीब डेढ़ हजार से अधिक छात्र छात्राओं को पठन पाठन सामाग्री वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

इसके लिए संस्थान के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा युद्ध स्तर पर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जा रहा है। बताया गया कि कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिवक्ता, प्राध्यापक, समाजसेवी और प्रबुद्धजनो के शामिल होने की उम्मीद है। पदाधिकारियों की ओर से सभी जरूरतमंद लोगों ग्रामसभा प्रतनिधियो तथा गणमान्य नागरिको से  निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *