[object Promise]
रिपोर्टर उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना विकास खंड के ग्राम रतनवा टोला मछरहां से जुड़े ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है | इस दौरान उक्त गांव से जुड़े लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में जिक्र किया है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाउंड्री वाल की चहारदीवारी कराया जाना आवश्यक है,जबकि विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है,विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या का कम संख्या पंजीकरण होना भी एक बेहद चिंता का विषय बन रहा है ।
जबकि इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कुल 5 महिलाओं की अध्यापक के रूप में कम संख्या होने से अध्यापकों के अभाव में बच्चो को पठन पठन-पाठन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है,दूसरी और विद्यालय में बना रसोईया घर का फर्स भी पूरी तरह से टूट चुका है,जबकि विद्यालय परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंड पंप पानी से दूषित जल भी निकल रहा है,जिससे आए दिन बच्चे बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं,इन सभी मांग को लेकर उक्त गांव से जुड़े लोगों ने पूर्व में भी डीएम को पत्र देकर मांग किए थे,लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर आज पुनः जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है ।
गौरतलब हो कि रतनवा गांव में ही ग्राम प्रधान द्वारा बनाए गए शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली करने को लेकर गत दिनों जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान सचिव पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था,लेकिन चार माह बीतने के बावजूद भी ग्राम प्रधान व सचिव पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है | डीएम को ज्ञापन देने वालों में रतनवा गांव के लोगों में मंजेश यादव, अमरनाथ यादव, सुनील कुमार, नितूल यादव ,अखिलेश ,अंगद यादव, सदानंद यादव, देवीलाल, नंदकिशोर यादव ,दिनेश यादव, छठ यादव,प्रमोद यादव, सन्नी यादव, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply