[object Promise]
लखनऊ बीकेटी/लखनऊ। कोरोना नामक वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं। डॉक्टर ,समाजसेवी,आला अधिकारी अपनी जी जान लगाकर इस को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह से कोसिस कर जिसके लिये सभी समर्पित हैं। इसी तरह आपातकालीन सेवा में लगी एंबुलेंस भी लगातार इसमें अपना योगदान दे रही हैं।
बीकेटी के अंतर्गत सरकारी अस्पताल में चल रही ए एल एस ,108, 102 की पांच एंबुलेंस लगातार तीमारदारों को लाने ले जाने जीवन देने का कार्य कर रही हैं। इनके कोषाध्यक्ष सोनू ने बताया कि हमारी भी जिम्मेदारी है कि तीमारदारो को जल्द से जल्द उनके मंजिल तक पहुंचाये, जिसमें हमारी टीम पूरी जी जान से मेहनत कर इस घातक महामारी को रोकने में सहयोग कर रही है।
बता दे एंबुलेंस इससे पहले भी वरदान साबित हो रही थी लेकिन इस समय की तो बात ही और है लगातार बढ़ रहे वायरस को देखते हुए एंबुलेंस का जनता के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। सोनू की टीम मे जितेन्द्र मिश्रा,इन्द्रेश यादव,विनोद कुमार लगभग 13 लोग है जो की दिन रात जनता के लिये समर्पित है। जानकारी के मुताबिक अभी हाल ही में राम सागर मिश्रा अस्पताल से 32 जमातियो को पर्दे के पीछे मदद कर रहे कोरोना योद्धाओं ने उनकी मंजिल तक पहुँचाया था। उन्होने बताया आगे भी इनकी टीम ऐसे ही मदद करती रहेगी।
Leave a Reply