पराली जलाने से रोकने हेतु किसानों को करें जागरूक……..डीएम

पराली जलाने से रोकने हेतु किसानों को करें जागरूक……..डीएम

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय में किसानों द्वारा पर पराली जलाए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को पराली जलाने से रोकने एवं उन्हें जागरूक करें, तथा पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में उन्हें बताए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाए। लेखपालों व ग्राम प्रधानों द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जाए। धान क्रय केंद्रों पर बैनर के माध्यम से तथा ब्लॉक स्तर पर गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करें तथा पराली जलाने के नुकसान के बारे में बताएं। बैठक में जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 9 किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

पराली जलाने से रोकने हेतु किसानों को करें जागरूक……..डीएम

तथा 17 किसानों को नोटिस जारी किया गया है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. हरिकृष्ण मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *