रिपोर्टर उपेंद्र कुशवाहा
साल में एक बार आने वाला क्रिसमस के त्योहार में इसाई समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पूरे उत्साह व धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहार की तैयारियां एक माह पूर्व से शुरू हो जाती हंै। चर्च का रंग रोगन सहित पूरे परिसर की साफ सफाई कर सजाया संवारा गया है। फादर सुरेंद्र ने बताया कि स्वीडन के फादर हंसन ने पहली बार कुशीनगर जिले के परसौनी कला में चर्च का निर्माण कराया था। इसके बाद तमकुहीरोड में कुष्ठ रोगियों के लिए अस्पताल बनवाया था। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर बजने वाले कैरेल गाने की तैयारियां चर्च और स्कूलों में चल रही हैं। इसके लिए सुबह प्रभात फेरी निकालकर इसाई समुदाय के लोगों को कैरेल की तैयारी और प्रभु यीशू की महिमा को बताया जा रहा है।
शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है यह चर्च
चर्च प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं मिस होग्सटेड
क्रिसमस पर गिरिजाघर में होंगे कई कार्यक्रम
Leave a Reply