परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ो रोगियों की शूगर ,बी पी ,ब्लड व सांस की जांच हुई व निःशुल्क दवा वितरण किया गया

[object Promise]

By Rakesh Kesharwani

नैनी, प्रयागराज l  प्रयागराज के नैनी स्थित कांशीराम आवास योजना में आज परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो लोग भी जानकारी के अनुसार परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मौके पर ही सुगर, बीपी, ब्लड व सांस की बीमारियों की जांच की गई तथा विभिन्न प्रकार के रोगो से ग्रसित मरीजो का स्वस्थ परीक्षण भी किया गया तथा निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

इस शिविर में डॉ0 विनय कुमार द्विवेदी, एम0डी0, डॉ0 अरविंद कुमार मिश्र, चाइल्ड स्पेसलिस्ट, प्रिंस, एसआरएल डायग्नोस्टिक सी0एल0 प्रयागराज, अंकित शुक्ल, एम0आर0 सिप्ला,  विनोद, ओ0टी0 टेक्नीशियन ने अपनी इस अवसर पर सहयोग स्वरूप कमला देवी धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा सभी जांच व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की निःशुल्क सुविधा प्रदान कराई गई l

वेद प्रकाश मिश्र व जगदीश मिश्र द्वारा लोगो के बैठने व जलपान की व्यवस्था की गई तो आशुतोष पाण्डेय द्वारा छोटे बच्चों के मनोरंजन हेतु गीत की भी व्यवस्था थी। इस अवसर पर मनीषा पाण्डेय, अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, दशरथ मिश्र, लालता, श्रीनरेश, रामू, उर्मिला, पप्पू, दिव्या, निधि, रानू, केशवलाल, फातिमा व सोनू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *