[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना कुशीनगर : शहर के बाईपास रोड बेलवा चुगीं से होकर गुजरे अंबे चौक के निकट जाने वाले मार्ग की बीते बरसात मांह से ही बदहाल स्थिति से गुजर रहा है | यहां के रोड पर लगने वाले पानी निकासी के व्यवस्था ना होने से यहां से होकर गुजने वाले लोगों को वर्तमान में आना जाना मुहाल हो गया है | जबकि नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता के वजह से बिना बरसात के ही मुहल्ले से निकलकर यहां आने वाला पानी के वजह से इकट्ठा हो रहे पानी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है |
गौरतलब हो शहर के बेलवा चुगीं बाईपास रोड अंबे चौक के निकट का सडक पुरी तरह से बदहाली का रुप धारण कर चुका है. उधर नगरपालिका पडरौना द्वारा हर रोज साफ सफाई करने के अलावे लोगों को सडक को सही ठंग से मरमत करने का दावा करता चला आ हैं | हालाकी इस सडक पर बहने वाला पानी का जल निकासी का बंदोबस्त नहीं है |
मजे की बात यह है की बर्तमान मे बेलवा चुंगी बाईपास रोड जो जर्जर और गड्ढे में तब्दील हो चुकी है बाईपास रोड से रोजाना सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं और हजारों की संख्या में आम जनमानस के लिए आने जाने का मुख्य मार्ग है और यही मुख्य मार्ग गड्ढे के रूप में तब्दील हो चुकी है जिससे आने जाने में लोगों को दिक्कत हो रही है और यहाँ रोजाना घटनाएं होती रहती हैं जिसके विरोध में गुरुवार को नगर के युवा समाजसेवी ने निकट अंबे मंदिर के पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चालू कर दिया है | समाजसेवीओ की मांग है कि जब तक उन्हें पक्के निर्माण का लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक यह धरना चलता रहेगा ।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी मोहम्मद सद्दाम हुसैन, छात्र नेता अखलाक खान, समाजसेवी सलाउद्दीन हिंदल ,सैफ लारी ,एजाज खान, छात्र नेता इरशाद अंसारी ,इनायत अली ,छात्र नेता एजाज अंसारी ,आशुतोष सिंह , छात्र संघ पुस्तकालय मंत्री अफरेज खान ,रिजवान वारसी ,छात्रसंघ पूर्व पुस्तकालय मंत्री असर समीम, अवधेश कुशवाहा, शाहिद अली ,जय सिंह ,राकेश ,अवध किशोर गुप्ता ,बृज किशोर गुप्ता ,सलमान खान ,साहिल ,विनोद यादव, उमेश यादव ,आदर्श कुमार, चंदन यादव, मुनीर अंसारी , हिमांशु श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र, नावेद रजा आदि मौजूद रहे ।
Leave a Reply