[object Promise]
विकास कुमार गौतम
कौशाम्बी l कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर पहुचे ग्रामीणों से बात कर मामले में न्याय करने के बजाय जिलाधिकारी ने फरियाद लेकर पहुचे निक्की पाण्डेय आदि ग्रामीणों को अपने ही गनर से कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर उनके मोबाइल छीन कर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को सौप दिया जिसके बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है और जिलाधिकारी के इस निर्णय के बिरोध में चायल बिधायक संजय गुप्ता अपने सैकड़ो समर्थकों समेत कोतवाली में धरना में बैठ गए है काफी देर तक क्षेत्राधिकारी मान मनौव्वल करते रहे लेकिन बात नही बन सकी है बिधायक ने सम्पूर्ण प्रकरण को मुख्यमंत्री तक पहुचाने की बात कही है
चरवा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस नही कर सकी और जब वारदात कर रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा जिसके कब्जे से तमाम चाभी दर्जनों एटीएम कार्ड बिना नम्बर की स्कूटी ताला खोलने के औजार बरामद हुआ लेकिन गिरगिट की तरह पार्टी बदलने वाले एक पूर्ब मंत्री और ब्लाक प्रमुख के दबाव में संदीप पाण्डेय आदि आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया पुलिस से निराश ग्रामीण फरियाद लेकर आज DM के पास गए और मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगे l
जिस पर जिलाधिकारी ने अगुवाई कर रहे ग्रामीणों को अपने ही गार्डो द्वारा गिरफ्तार करवा कर कोतवाली भेज दिया इस बात की भनक लगते ही चायल बिधायक संजय गुप्ता अपने समर्थकों समेत फरियादियों के पक्ष में उतर आए और न्याय की मांग लेकर कोतवाली में धरने पर बैठ गए जिससे जिले की राजनीति में भूचाल आ गया जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी वा अन्य अधिकारी कोतवाली मंझनपुर पहुचे और काफी देर तक मान मनौव्वल कर मामले को निपटाने का प्रयास करते रहे लेकिन बात नही बन सकी और मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की शिकायत की बात कह कर बिधायक समर्थको समेत वापस चले गए
Leave a Reply