न्याय के लिए दर-2 भटकने को मजबूर हुआ बेसहारा

[object Promise]
प्रयागराज के कोरांव तहसील अंतर्गत जमोहरा निवासी सनोज कुमार से जून 2018 में जमीन का एक टुकड़ा खरीदने के बाद भी क्रेता जंगाली दर-2 न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार जंगाली पुत्र रामलाल निवासी सुमेरी का पूरा ने अपनी जिंदगी भर की बचत से सनोज कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी जमोहरा तहसील कोरांव जनपद प्रयागराज से जून 2018 में जमीन का एक टुकड़ा खरीदा व उसका खारिज दाखिल कराने के बाद पक्का मकान बनवाकर रहने भी लगा लेकिन अब उसी क्षेत्र के कुछ दबंग व शोरेपुस्त लोग जंगाली की जमीन व मकान पर जबरन कब्जा कर रहे हैं l

 

जिसकी शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने उल्टे शिकायतकर्ता का ही अंतर्गत धारा 151 में चालान कर दिया। पीड़ित के अनुसार हल्का लेखपाल, दरोगा, पुलिस, कानूनगो, तहसीलदार व एसडीएम उन दबंग गुंडों के आगे नतमस्तक हैं जिससे पीड़ित को हर जगह डांटकर भगा दिया जाता है जिससे पीड़ित दर-2 भटकने को मजबूर है। आज इस बावत विक्रेता सनोज कुमार व लेखपाल अनुज कुमार से फोन पर बात की गई तो वे गोल मटोल जवाब देकर बचने की जुगत में लगे जबकि एसडीएम, कानूनगो, तहसीलदार व पुलिस विभाग से कोई भी मुंह खोलने को तैयार नही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली वर्तमान सरकार में इस पीड़ित को न्याय कैसे मिलता है?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *