सुल्तानपुर । जिले की सामाजिक संस्था आज़ाद समाज सेवा समिति ने 23 जनवरी बुधवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर नगर में प्रभात फेरी निकाल कर अमर शहीदो का बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती अमर रहे का नारा लगाते हुए समस्त शहीदों, क्रांतिकारियों की प्रतिमाओ पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की सुभाष मार्केट स्तिथ स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी का आयोजन हुआ संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी ने आई सी एस की नौकरी त्यागकर आजाद हिन्द फौज का गठन कर आजादी के आंदोलन में कूदे और लाखों नौजवानों को जोड़कर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका अदा की और नेताजी जी जयहिन्द का नारा दिया जो राष्ट्रीय नारा बना।
उपाध्यक्ष ओमप्रकाश और डॉ आशीष द्विवेदी ने कहा कि आजादी से आज तक नेताजी की मृत्यु का पता लगाने के लिए देश में तमाम आयोग बनाये गये लेकिन दुर्भाग्य है कि उनकी मौत की गुत्थी का रहस्य नही सुलझायी जा सकी जिसके लिए देश में राज नेताओ को माफ नही किया जा सकता।महामंत्री शराफत खान ने कहा स्वतन्त्रता आंदोलन में नेताजी का बहुत बड़ा योगदान रहा।
इस अवसर पर संस्था नियंत्रक मोहम्मद अहमद,अब्दुल मन्नान,मकसूद अंसारी,विनीत गुप्ता,इमरान खान,शैलेश वर्मा,मयंक पाण्डेय,सुरेश सोनी,मोहम्मद मुजम्मिल,सरदार सतपाल सिंह,अरविंद यादव,राधेश्याम,दिलीप सिंह,मोहम्मद यूनुस,मनोज सिंह,अनिल सिंह,आदर्श सिंह,रोहित सिंह,आर पी सिंह,सोनू सोनी,रुद्र पाठक,सन्तोष श्रीवास्तव,अशोक तिवारी,विनोद रावत प्रिंस सोनी पिंटू गौड़ सुनील वर्मा आदि लोग उपस्थिति रहे।
Leave a Reply