[object Promise]
ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
क्राइम रिपोर्टर- मन्नान अहमद
महात्मागांधी काशी विद्यापीठ में पर्यावरण कुंभ के अवसर पर महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान की ओर से नेचर और वाइल्डलाइफ फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन l प्रदर्शनी का उद्धघाटन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने फीता काट कर किया साथ मे संयोजक अनिरुद्ध पांडेय जी और आयोजक ओमप्रकाश सिंह जी ने फ़ोटो गैलरी दिखाया l
इस आयोजन में उत्तर-प्रदेश ओडिशा,मध्य प्रदेश, झारखंड गुजरात,मणिपुर,हरियाणा,बिहार, महाराष्ट्र,तेलंगाना,गोवा उत्तराखंड, दिल्ली ,पश्चिम बंगाल इस तरह राष्ट्रीयस्तर के ख्याति प्राप्त छायाकारों के चित्र प्रदर्शनी मेंआई है l
इस प्रदर्शनी में 14 प्रांतों से 300’तस्वीरें आईं जहाँ थीम के अनुसार चुनिंदा 50 तस्वीरे ही सलेक्ट हुई और गैलरी में सजी , प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ख्यति के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सौरव चक्रवर्ती ,शांतिनिकेतन कोलकाता के फोटोग्राफी विभाग के हेड, ओडिशा से करुनाकर सतपथी , फरीदाबाद से सुरेश्वर त्रिपाठी, बडोदरा से लेमेश राने ,अहमदाबाद से प्रशांत वैद्य गोरखपुर से धीरज सिंह ,देवरिया से संतोष विश्वकर्मा सहित कई नामचीन छायाकारों के चित्र देखने लायक है l
आयोजित फ़ोटो प्रदर्शनी में लगी देवरिया के फोटोग्राफर की तस्वीर
देवरिया जिले से संतोष विश्वकर्मा की वाइल्डलाइफ सम्बंधित फोटोग्राफी लगी जिसे देख कर लोगो ने बहुत सराहना किया ,
वही प्रदर्शनी में आये मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने देवरिया जिले से संतोष विश्वकर्मा की तस्वीर देखते ही बोल बैठे की जीवन रूपी इस तस्वीर को देख कर यही भाव आता है की “जल है तो कल है” इस शब्द को बोलते हुए उपमुख्यमंत्री जी संतोष विश्वकर्मा फोटोजर्नलिस्ट देवरिया से मिलने की बात प्रदर्शनी में कहे वही कार्यक्रम के संयोजक अनिरुद्ध पांडेय जी ने पूरे थीम के अनुसार फोटोगैलरी सजाकर बनारस वालो का मन मोह लिया l
Leave a Reply