निरस्त किया AKTU ने 5 हजार छात्रों का दाखिला

[object Promise]

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने जिले के 1000 से अधिक स्टूडेंट्स समेत प्रदेशभर के करीब 5000 छात्र-छात्राओं का प्रवेश निरस्त कर दिया है। इन स्टूडेंट्स ने झारखंड स्टेट ओपन स्कूल रांची के शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर 2016-17, 2017-18 व 2018-19 दाखिला लिया था। झारखंड स्टेट ओपन स्कूल की वैधानिक मान्यता नहीं होने के कारण एकेटीयू प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इससे छात्र बेहद परेशान हैं। अब वे अदालत का दरवाजा खटखटाने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, फेस (फाइट अगेंस्ट करप्शन इन एजुकेशन) नामक संस्था के अध्यक्ष प्रफेसर ए. के. सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद छात्रों को बीटेक कोर्स में दाखिला दिया था। तीन साल तक पढ़ाने से लेकर परीक्षाएं भी करवाईं। अब अचानक उनका प्रवेश निरस्त कर दिया गया है। कई छात्र लाखों का एजुकेशन लोन लेकर पढ़ रहे हैं। अगर छात्रों को राहत नहीं दी गई तो लखनऊ

में भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वाइस चांसलर प्रफेसर विनय पाठक से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *