ब्यूरो-कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर-मन्नान अहमद
देवरिया कार्यालय,
देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक निजी कालेज के प्रिंसिपल द्वारा दसवीं की छात्रा के साथ रेप किए जाने का मामला तब प्रकाश में आया,जब पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचा। प्रिंसिपल प्रेक्टिकल की कापी लिखने के बहाने अवकाश के दिन छात्रा को कालेज में बुलाया था। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक निजी कालेज के प्रिंसिपल ने रविवार शाम 15 वर्षीय छात्रा को प्रेक्टिकल की कापी लिखने के बहाने कालेज पर बुलाया। दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा प्रिंसिपल की बातों में आकर बड़े भाई के साथ कालेज पहुंची। थोड़ी देर बाद प्रिंसिपल ने फोटो काफी कराने के बहाने छात्रा के भाई को चौराहे पर भेज दिया। छात्रा का आरोप है कि भाई के जाने के बाद प्रिंसिपल उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। मना करने पर भी नही माने और धमकी देकर दुसष्कर्म किया। इसी दौरान भाई के वापस लौटने पर धमकी देते हुए फरार हो गया। भाई के साथ घर पहुंची छात्रा ने परिवार वालों को आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने निजी कालेज के प्रिंसिपल के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी प्रिंसिपल घटना के बाद से फरार है।
Read More : रामपुर: बेबस भाई के सामने होता रहा बहन का रेप
सदमे में पहुंचा भाई रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ पड़ा
बहन के साथ हुए इस घटना से साथ गया बड़ा भाई सदमे में है। 12 वीं का छात्र बड़ा भाई सोमवार को पीड़िता व घर वालों के साथ थाने पहुंचा था। एकाएक रोते हुए रेलवे ट्रैक की तरफ भागने लगा। किसी तरह घर वालो समझा बुझाकर वापस लाए।
Leave a Reply