नारायणी गंडक में पूल बनेगा तो दो राज्य की जनता का होगा उद्धार : विजय दूबे

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : बिहार के बाल्मीकि नगर बैराज से होते हुए खड्डा व बगहा विधान सभा के दो प्रदेशो को अलग थलग रखने वाली नारायणी गंडक पर पूल निर्माण मांग पत्र खड्डा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक BJP के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विजय दूबे को सौंपे जाने के दौरान उन्होंने कहा कि दो प्रदेश को जोड़ने वाली जटहा बगहा गंडक पर पूल निर्माण मांग बेहद लोकप्रिय और सराहनीय है।इसे किसान मजदूर व्यापारियों की हित की कल्याण में ध्यान देते हुए निर्माण होना चाहिए।इस पूल को प्रदेश और देश के पार्टी पदाधिकारियों तक पटल पर रखकर पूल निर्माण करवाने की कोशिश करूंगा। श्री दूबे को मांग पत्र में बताया गया है कि बिहार के बगहा विधान सभा और यूपी का खड्डा विधान सभा के मध्य 7 किमी चौड़ी क्षेत्रफल में प्राकृतिक नदी से ही नेपाल यूपी और बिहार सरहद की बंटाधार हुआ है।दोनों राज्यों में आने जाने के लिए 65 से 70 किमी की दूरी तय करना पड़ता है।जब कि बिहार के बगहा विधान सभा और यूपी के खड्डा विधान सभा के कटाई भरपुरवा गंडक क्षेत्र है। कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया एनएच 727 से पीडब्लूडी सड़क जटहा घाट से बगहा एनएच 727 से जोड़ दिया जाय तो 65 किमी की दूरी सिर्फ 7 किमी हो जाएंगी। जिससे दो राज्यों के लाखों किसान मजदूर बेरोजगार खुशहाल होंगे ही हजारों एकड़ टापू में तब्दील हुई जमीने कृषि योग्य हो जाएगी।
पूल निर्माण होने पर दो राज्यो के लोगो की बाढ़ बचाव और जनधन सुरक्षा के नाम पर प्रत्येक वर्ष होने वाले करोड़ो रूपये खर्चे बंद हो जायेगे ही बाढ़ में तबाह होने वाले दर्जनों गांव के प्रभावित लाखों परिवार सुरक्षित हो जायेगे। जटहा बगहा पूल निर्माण की इतिहास पर ध्यान दे तो पर्यटन के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलेगा।इस लिए की पहला नवनिर्मित जटहा रेलवे स्टेशन दूसरा बुद्ध वाल्मीकि सेतू पथ तीसरा सोनपुर जलमार्ग बंदरगाह बगहा चौथा तटरक्षक सेना कार्यालय बगहा पांचवा बगहा रेलवे स्टेशन आकर्षण तो होगा ही रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी नेपाल बार्डर बाल्मीकिनगर से कुशीनगर बुद्ध पर्यटन स्थली बिल्कुल आमने सामने हो जाएगा। इससे कौन नही चाहेगा कि एक बार जटहा पूल यात्रा किया जाए।इस पूल के निर्माण होने पर बाल्मीकिनगर व्याघ्र जंगल भी सुरक्षित हो जाएगा। जंगल में संसाधनों की शोरगुल की आवाज से आबादी के तरफ भटक कर आने वाले राष्ट्रीय जानवर शेर तो कभी गेंडा हिरण आदि पशु पक्षियां सुरक्षित और शांति से जीने लगेंगे।
जटहा बगहा पूल निर्माण समिति के सदस्य भाजपा बुथध्यक्ष प्रमोद रौनियार,भाजपा के बुथध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल,व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन व्याहुत,उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,इंडेन गैस एजेंसी के संचालक राजेन्द्र जायसवाल ने जटहा बगहा गंडक पर बुद्ध वाल्मीकि सेतू तटबंध निर्माण करवाने हेतू मांग पत्र की प्रति श्री विजय दूबे को दिया गया तो श्री दुबे ने भरोसा दिलाया कि यह पूल निर्माण मांग जनकल्याणकारी एवं सराहनीय है।गंडक पर पूल निर्माण करवाने के लिए मजबूती के साथ प्रदेश और देश के पटल पर रख कर पार्टी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने की पूरी कोशिश करूंगा ताकि जल्द से जल्द पूल निर्माण कार्य शुरू कराई जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *