नागेन्द्र प्रताप सिंह ने ग़रीबों के बीच मनाया नव वर्ष वितरित किये कम्बल

फ़तेहपुर। 2019 के पावन बेला को “फ़तेहपुर प्रेस क्लब” ने अलग ढंग से मनाया। न पार्टी न दिखावा, नायाब अन्दाज़ में किया इस्तक़बाल! इस विशेष अवसर को ख़ास यादगार बनाते हुए क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह ने सुदूरवर्ती अपने पैतृक गाँव ओरमा वि०ख० ऐराया मे ग़रीब-मज़लूमो को कम्बल वितरित करते हुए क्लब के स्लोगन “आओ चले कुछ क़दम साथ, करे मैं नहीं हम की बात” के उद्देश्य को सार्थक मुक़ाम तक पहुँचाने की ओर एक क़दम आगे बढ़ाया! इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, प्रेस क्लब के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *