[object Promise]
फतेहपुर। मंगलवार को ¨सचाई बंधु की बैठक में टेल तक नहरों में पानी न पहुंचने एवं बंद पड़े सरकारी नलकूपों के मामले पर छाए रहे। किसानों ने कहा कि 60 फीसद रजबहा एवं माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। इसीलिए किसान फसलों की पैदावार ठीक से नहीं ले पाते है। कहा कि सरकारी नलकूप आधे से अधिक बंद पड़े है, जिसमें नलकूप एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप मढ़कर अपना बचाव करते हैं।
विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हरिबंश ¨सह की अध्यक्षता में ¨सचाई बंधु की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई की गुणवत्ता व मानक पर गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। परियोजना निदेशक अशोक कुमार निगम ने कहा रजबहा एवं माइनरों की सिल्ट सफाई का कार्य मानक के अनुसार हो। कहा मनरेगा से हो सिल्ट-सफाई वाली नहरों की निगरानी प्रधान ठीक से करें। प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय ने कहा कि नहरों की सिल्ट-सफाई में हर वर्ष खानापूरी की जाती है।
प्रगतिशील किसान रणविजय ¨सह ,मनीष तिवारी, रामसरन ¨सह ने कहा कि सिल्ट-सफाई मानक पर कराई जाए। किसान जयदेव ¨सह समेत कई ने अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा,¨सचाई खंड के एक्सईएन महेश चंद्र, निचली गंगा कैनाल के वैभव ¨सह, नलकूप खंड केएल वर्मा, विद्युत के आरएन ¨सह विभागों के अधिकारी रहे।
Leave a Reply