नवागत जिलाधिकारी सी इंदुमती ने जनपद में कार्यभार संभाला।

नवागत जिलाधिकारी सी इंदुमती ने जनपद में कार्यभार संभाला।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।। नवागत जिलाधिकारी सी इंदुमती ने मंगलवार की रात्रि 10ः15 बजे जिला कोषागार पहुंच कर जिलाधिकारी सुलतानपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण करते समय विभिन्न अभिलेखों, मूल्यवान वस्तुओं, स्टाम्प स्टाक पंजिका आदि का गहन निरीक्षण कर सत्यापन भी किया और आवश्यक दिशा निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिये।
नवागत जिलाधिकारी सी इंदुमती 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे विशेष सचिव/निदेशक, महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 के पद पर कार्यरत रहीं। इससे पूर्व बरेली, सहारनपुर में प्रशासनिक पद पर तथा मुरादाबाद जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी से चार्ज लेने के पश्चात जिले के विकास, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोवंश संरक्षण, कानून व्यवस्था तथा जन शिकायतों के निस्तारण सम्बन्धी प्रगति की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से ली।

नवागत जिलाधिकारी सी इंदुमती ने जनपद में कार्यभार संभाला।

उन्होंने कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक करते समय कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास, कानून व्यवस्था तथा जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से ससमय कराया जायेगा तथा शासकीय कार्यों एवं विकास योजनाओं में पारदर्शिता को बरकरार रखना उनकी प्राथमिकता है। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाये रखना तथा अनुशासन के पैटर्न पर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन की जो प्राथमिकताएं हैं उन्हें अमल में लाना तथा जरूरत मंद व पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के समय मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, उप जिलाधिकारी सदर, रामजी लाल, उप जिलाधिकारी बल्दीराय, प्रिया सिंह, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर, राम अवतार, उप जिलाधिकारी कादीपुर, जयकरन, अपर उप जिलाधिकारी सदर, विधेश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, पन्नालाल सहित समस्त उप कोषाधिकारी व ट्रेजरी व कलेक्ट्रेट के स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *