नवागत जिलाधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण।

नवागत जिलाधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण।

जन शिकायतों गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना हमारी पहली प्राथमिकता:- प्रशांत शर्मा

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। नवागत जिलाधिकारी श्री प्रशांत शर्मा ने आज दिनांक 13 जुलाई को जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी अमेठी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में विकास तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में जिले की विकास योजना व कानून व्यवस्था की जानकारी ली। नवागत जिलाधिकारी 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, इससे पूर्व वे विशेष सचिव कृषि उत्पादन लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। नवागत जिलाधिकारी बतौर ट्रेनिंग गोंडा व कानपुर नगर तथा 2 वर्ष उप जिलाधिकारी बरेली व 2 वर्ष मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देना व पुरानी इंडस्ट्रीज की शुरुआत करना तथा जन शिकायतों का प्राथमिकता व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों तथा विकास योजनाओं में पारदर्शिता को बरकरार रखना उनकी प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की जो प्राथमिकताएं हैं

नवागत जिलाधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण।

उन्हें अमल में लाना तथा जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट स्थित पब्लिक शौचालय का निरीक्षण किया, इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी न्यायालय व एसडीएम गौरीगंज के कक्ष का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व मीडिया बंधुओं के साथ एक औपचारिक परिचय बैठक की। नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी, समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदार तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *