नवरात्र में श्रेयांश मिश्रा का भोजपुरी सॉन्ग’लाले चुनर चटकार बा’मचाई धूम

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : नवरात्र का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इसे मां दुर्गा की प्रिय महीना कहा जाता है। सभी भक्त नवरात्र के इस खास महीने में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के महीने में मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ऐसे में सभी भक्त मां दुर्गा को खुश करने के लिए दुर्गा पंडाल में उनके दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। इस दौरान शारदीय नवरात्र के बीच मां दुर्गा की पंडाल में’ लाले चुनर चटकार बा’ की धूम मची है। घर हो या मंदिर या दुर्गा पंडाल आप इस भोजपुरी गाने को आसानी से सुन सकते हैं।

बताते चलें की गंगा टीबी चैनल सारेगामापा लिटिल चैंप्स रंग पुरवइया प्रोग्राम के सिंगर श्रेयांश मिश्रा का यह गाना आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिंगर श्रेयांश मिश्रा के इस भोजपुरी सॉन्ग को यूट्यूब चैनल पर बार बार देखा व सुना जा रहा है। नवरात्र में मां दुर्गा दर्शन के इस माहौल में इस गाने ने धूम मचा दी है। यह गाना नवरात्र त्योहार के बीच मां दुर्गा के दरबार में भक्ती में मद-मस्त होने के लिए विवश कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *