नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्ता में रहा जारी पहले दिन दी गयी चेतावनी-दुकानदारों ने स्वतः हटाये सामान

[object Promise]

फिरोजाबाद-नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम संग यह अभियान सदर बाजार से चलाया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह और सीओ सिटी संजय वर्मा ने जिन लोगों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया था उन्हें चेतावनी दी कि उन्हें अंदर कर लें, अन्यथा जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी वह अमल में लायी जायेगी तो ज्यादातर दुकानदारों ने अपने सामान हटा लिये कुछेक ने आनाकानी की तो उन्हें भी सख्त हिदायत दे दी गयी।

 

इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने बताया कि आज सेंट्रल चैराहा से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को कहा है जो अतिक्रमण नहीं हट जाने तक जारी रहेगा। वहीं सीओ सिटी संजय वर्मा ने कहा कि प्रथम दिन अभी चेतावनी दी जा रही है बाकी जो नहीं मानेंगे उन पर कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। वहीं कई लोगों ने इस अभियान की सराहना की और कहा ऐसे अभियान निरन्तर चलते रहने चाहिये जिससे जाम से मुक्ति भी मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *