नगर के कूड़ेदान को किया आग के हवाले…

[object Promise]

मुसाफिरखाना।। नगर पंचायत अंतर्गत रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर एक चाय दुकान और नगर पंचायत द्वारा रखवाये गये कूड़ेदान को कुछ अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। बुधवार की रात में रोड सुनसान देखकर ये आगज़नी की गयी। जब इस मामले की सूचना मुसाफिरखाना नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि को दी गयी तो उन्होंने दूसरे कूड़ेदान रखवाने की बात कही।

वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस रोड पर रात में पुलिस गश्त ना होने से आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे अराजक तत्व अखिर इतना बेखौफ होकर इन घटनाओं को अंजाम कैसे दे रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *