एलटी ग्रेड में शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन आज उत्तर प्रदेश एसटीएफ की निगरानी में हो रहा है। एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2018 प्रदेश के 39 जिलों में 1760 केंद्र पर हो रही है। इसके लिए 7.63 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने एलटी ग्रेड टीचर्स भर्ती परीक्षा 2018 में सेंधमारी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी थी। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा 2018 के लिए 763317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सर्वाधिक 159 केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं।
इस परीक्षा में आज उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने कल देर रात तथा आज तड़के सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के दौरान 46 आरोपितों को पकड़ा है। इनमें से अधिकांश लखनऊ और इलाहाबाद से पकड़े गए हैं। इन सभी से काफी सख्ती से पूछताछ हो रही है। एसटीएफ ने जिनको हिरासत में लिया है, उनमें सॉल्वर, अभ्यार्थी और बिचैलिया हैं। जालसाजों को परीक्षा से पहले ही कन्नौज, इलाहबाद व लखनऊ से पकड़ा गया है।
परीक्षा शुरू होते ही एसटीएफ ने प्रदेश भर से कुल 18 लोगों को एग्जाम सॉल्वर और फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश के अनुसार अभी तक कुल 46 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 18 लोगों में 10 लखनऊ के हैं।
वहीं 7 लोग इलाहाबाद में और एक कन्नौज में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। लाहाबाद यूनिट के टीम ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक की परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गैंग के सरगना ओम सहाय, छह सॉल्वर के साथ पांच अभ्यर्थियों को थाना कर्नलगंज, इलाहाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गैंग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र आउट कराकर, सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों से रकम लेकर प्रदेश के भिन्न भिन्न सेन्टर पर किया करते थे। ओम सहाय पुत्र अवध बिहारी निवासी छतहरा तरहार थाना लालापुर इलाहाबाद। विनित कुमार पुत्र दिलीप. कुमार निवासी काटीपार मजरा थाना मन्झनपुर कौशांबी, जितेन्द्र कुमार पुत्र संतोष. कुमार निवासी काटीपार मजरा थाना मन्झनपुर कौशांबी। भोला कुमार पुत्र राम अशीष निवासी अलावलपुर थाना गौरी चक पटना बिहार। संजू कुमारी पत्नी कन्हाई पंडित निवासी गोहरा थाना कुरथा अरवल बिहार। कन्हाई पंडित पुत्र कामेश्वर निवासी लोधीपुर थाना महेन्दिया अरवल बिहार। पिन्टू कुमार पुत्र विनेशवर साहू निवासी उपहारा थाना उपहारा औरंगाबाद बिहार। सौरभ पुत्र अखिलेश शर्मा निवासी राजा बजार बेली.रोड पटना बिहार।
इनके पास से 13 मोबाइल फोन के साथ दर्जनों एडमिट कार्ड, दर्जनों पैन कार्ड, छह एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड तथा एक दर्जन टैम्पर्ड सिमकार्ड मिले हैं। इसके साथ ही इनके पास से करीब 15 हजार नगद मिला है। इन सभी के खिलाफ थाना कर्नलगंज में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Leave a Reply