लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया था। विस्तार के चलते 18 नए मंत्री बनाए गए थे। अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सुरेश खन्ना को नया वित्त मंत्री बनाया गया है। वहीं, गृह विभाग की जिम्मेदारी अपने पास रखी है।
इसके अलावा जय प्रताप सिंह को चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश के नए वित्त मंत्री हैं ।
जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लेकर जय प्रताप सिंह को सौंपा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि सिद्धार्थनाथ सिंह अब खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री होंगे। आशुतोष टंडन को नगर विकास मंत्री बनाया गया है। महेंद्र सिंह जल शक्ति विभाग के मंत्री होंगे।
मंत्रिमंडल में शामिल रामनरेश अग्निहोत्री को आबकारी विभाग सौंपा गया है । जबकि कमला रानी वरुण को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
खेल मंत्रालय उपेंद्र तिवारी को दिया गया है जबकि महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग स्वाति सिंह के जिम्मे रहेगा. नीलकंठ तिवारी उत्तर प्रदेश के नए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री होंगे जबकि सतीश द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग सौंपा गया है।
Leave a Reply