नई भोजपुरी फिल्म फिर होई हेरा फेरी का शूटिंग! फरवरी माह से

[object Promise]

ब्यूरो रिपोर्ट : भुवनेश्वरी मलिक

वाराणसी। फिर होई हेरा फेरी फ़िल्म की शूटिंग आयुष मोशन पिक्चर के बैनर तले नई भोजपुरी फिल्म फिर होई हेरा फेरी का शूटिंग वाराणसी में फरवरी माह से शुरू होगा फिल्म की पृष्ठभूमि वाराणसी एवं पूर्वांचल के क्षेत्रों से जुड़ी हुई है. फिल्म की कहानी एक पारिवारिक व सामाजिक तानाबाना से जुड़ी हुई है उक्त जानकारी फिल्म के निर्माता सत्येंद्र तिवारी आरपी सिंह व राजेश यादव ने संयुक्त रूप से आज पराड़कर स्मृति भवन में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में दी है.

● उन्होंने बताया कि आज समाज में जहां अश्लील व भद्दी कथानक वाली फिल्में परोसी जा रही है वहीं उससे अलग हटकर यह स्वस्थ भोजपुरी फिल्म स्वस्थ संवाद, परिवारिक, वह हास्य पटकथा से लबरेज एक संदेशप्रद फिल्म है फिल्म की शूटिंग फरवरी माह में बनारस एवं पूर्वांचल के क्षेत्रों में होगी.

● वहीं जून माह तक पूरी कर ली जाएगी फिल्म के नायक गोपाल सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद जोशी व नायिका रानी चटर्जी कनक पांडे सहित अनेक लोग हैं इस फिल्म में कुल 9 गाने हैं फिल्म में संगीत विनय बिहारी ने दी है इस अवसर पर फिल्म का आज शुभ मुहूर्त का पूजन किया गया पत्रकार वार्ता में फिल्म के निर्देशक प्रेम सिन्हा अजीत पांडे सहित सभी कलाकार उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *