[object Promise]
रिपोर्टर- अजीत सोनी
शंकरगढ़, प्रयागराज। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बुधवार को बारा क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत तमाम अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी क्रम में शंकरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय लकहर में बाल दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
[object Promise] इस दौरान ग्राम प्रधान जोरवट अरुण कुमार सिंह ने बच्चों को स्वेटर वितरित किया। मौके पर उपस्थित पूर्व ग्राम प्रधान गजराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
[object Promise] इस दौरान ग्राम प्रधान जोरवट अरुण कुमार सिंह ने बच्चों को स्वेटर वितरित किया। मौके पर उपस्थित पूर्व ग्राम प्रधान गजराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या साधना, राघवेंद्र सिंह, करुणा सिंह, रावेंद्र शुक्ला सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।इसी तरह बारा स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने चाचा नेहरू पर आधारित सुंदर गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में ही छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें अनेक खेलकूद हुये।
इससे पूर्व कॉलेज के प्रधानाचार्य आर.बी.एस. थापा ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। पुस्तक दौड़ में हर्ष, कृष, दीपेश, दीपांशु प्रथम रहे। इसी तरह गिनती प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, सार्थक द्वितीय व सूरज तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह जय ज्योति स्कूल में भी चाचा नेहरू जयंती के अवसर पर अनेक कार्यक्रम हुये।
[object Promise]कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रिटायर्ड कर्नल जगदीश सिंह ने बच्चों के कार्यक्रम देख सराहना किया।
[object Promise]कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रिटायर्ड कर्नल जगदीश सिंह ने बच्चों के कार्यक्रम देख सराहना किया।
उधर नगर पंचायत शंकरगढ़ में स्थित कैम्ब्रिज हाई स्कूल एण्ड कॉलेज में स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा पं० जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी क्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने चाचा नेहरू को याद करते हुए उनके योगदान को तथा उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
Leave a Reply