किसी भी किसान को वापस न किया जाए…….डीएम
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज गौरीगंज स्थित साधन सहकारी समिति के धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि अभी तक कुल 17 किसानों से 1100 कुंतल धान की खरीद की गई है, जो अभी तक कुल खरीद के मात्र 10 प्रतिशत है केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरे भी उपलब्ध नहीं हैं, केंद्र पर बोर्ड भी नहीं लगा है, वही किसान रिंकू सिंह पुत्र गिरिजा शंकर सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि मुझे कल का समय दिया गया था लेकिन अभी तक मेरा धान खरीदा नहीं गया है, जिस पर डीएम ने जिला प्रबंधक पीसीएफ मीनाक्षी यादव से संपर्क करना चाहा परंतु उनका फोन बंद होने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने केंद्र प्रभारी राजकुमार विश्वकर्मा को चेतावनी देते हुए खरीद बढ़ाने तथा समयबद्ध भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद कांटा, छन्ना तथा नमी मापक यंत्र के साथ ही किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को वापस ना किया जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave a Reply