धरती पर शांति की स्थापना करने के लिए आए थे यीशु,इसीलिए मनाया जाता है पडरौना मे क्रिसमस का त्योहार-फादर सोनी के

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार को मनाए जाने को लेकर तैयारिया जोरो पर है । इसके लिए कुशीनगर मे सभी चर्च दुल्हन की तरह सजाया जायेगा । वहीं पडरौना शहर की बात करें तो यहां कई स्कूलों में इस त्योहार को देखते हुए कई कार्यक्रम भी किए जाते हैं। जबकी बच्चों को हर कोई केक व गिफ्ट देने को तैयारी कर रहा है।
बेशक : पडरौना नगर के सुबाष चौक स्थित सेंट थ्रेसस स्कुल के फादर सोनी के कहते है की
बाईबिल की वर्स 9:2 में लिखा है- जो लोग अंधेरे में चल रहे हैं उन्हें एक दिन रोशनी मिलेगी। जो लोग अंधेरी जमीन में रहते हैं उनके ऊपर रोशनी जरूर पड़ेगी। इस लाइन से पता चलता है यीशु धरती पर शांति की स्थापना करने के लिए आए थे। एेसे मे इस बार ढेर सारी खुशियों को लेकर क्रिसमस का यह त्योहार 25 दिसबंर को आ रहा है ।
हालाकी जनपद के विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है। क्रिसमस को लेकर हर जगह क्रिसमस की सप्तरंगी छटा बिखर रही है। जगह-जगह क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम होना हैं।
रंग-बिरंगी लाइटों से पडरौना नगर के सेंट थ्रेसस स्कुल का चर्च सजाया जा रहा हैं। वहीं नगर से सटे परशौनी कला गांव स्थित गिराजा घरों को भी सजाने को लेकर तैयारी जोरो पर है। ईसाई समुदाय के लोगों के घर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग इस त्योहार पर होता है । लोग एक-दूसरे के घर जाकर कैरल (भक्ति गीत) के माध्यम से प्रभु यीशु का संदेश बच्चो के आलावे लोगो को देते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *