धन लेकर फरार हुए कारोबारियों से भाजपा के अच्छे संबंध: अखिलेश

[object Promise]

इटावा: समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आज कहा कि विदेशों में गये धन की वापसी की उम्मीद नहीं है।

अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई में होली की पूर्व संध्या पर कहा कि धन लेकर फरार हुए लगभग सभी कारोबारियों का भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से अच्छे रिश्ते हैं। जनता भी यह समझ गयी है, इसलिए चुनाव में जनता ही इन्हें सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी हजारों करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गया है। उसे देश में वापस लाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा।
जल्द सुलझेगा राम मंदिर निर्माण का मुद्दा: श्री श्री रविशंकर
उन्होंने कहा कि बदलाव की बयार दिखाई दे रही है। पिछले दिनों जो भी उपचुनाव हुए हैं उनमें कौन से दल को जनमत मिल रहा है यह हर कोई जानता है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका एहसास हो जायेगा। एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सपा हर किसी चुनाव का सामना करने की स्थिति में है। विभिन्न बैंकों से लगातार उजागर हो रहे घोटालों का जिक्र करते हए अखिलेश यादव ने कहा कि नीरव मोदी कितनी बड़ी रकम लोन के नाम पर डकार गया यह किसी से छुपा नहीं है। पिछली सरकार में ढाई लाख करोड़ की रकम थी जो विदेशों में जा चुकी है। उसी पैसे को वापस लाने का वादा करके केंद्र सरकार में आई इस सरकार के समय में रकम अब बढ़कर पांच लाख करोड़ हो चुकी है जिसकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
होली मनाने सैफई पहुंचे मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब
उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों त्यौहार है। खुशी का पर्व है। भारत पर्वाें का देश है इतने पर्व किसी दूसरे देश मे नहीं होते हैं। आपस में मिलकर रहना आज जरूरत है। लोगों में ज्ञान की कमी नहीं है। मोबाइल सबकी बड़ी जरूरत बन गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *