धनतेरस के मौके पर कपड़े के शोरूम का हुआ उद्घाटन

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना। गौरीगंज रोड मुसाफिरखाना में शुक्रवार को लुक फैशन वेयर्स दुकान का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता राम उदित यादव ने दुकान को पुष्पित पल्लवित होने की कामना की।इस अवसर पर दुकान के संचालक सुनील यादव ने बताया कि इस दुकान में सभी ब्रांड व सभी कंपनियो के सभी प्रकार के कपड़े उबलब्ध कराने का हमारा प्रयास रहेगा।साथ ही लोगो को बेहतर सुविधा उबलब्ध कराने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा। और श्री यादव ने कहा कि इस समय दीपावली के इस महा पर्व पर ग्राहकों को विशेष छूट भी देने की बात कही।

उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए मनीष यादव ने कहा कि इस दुकान के यहां खुल जाने से आम जनता को काफ़ी सहूलियत होगी।कपड़ा व्यक्ति के व्यकितत्व की पहचान और सम्मान होता है।इस मौके पर प्रो.सुनील यादव,आशीष यादव(B. L. S.)जिलाध्यक्ष, राम उदित यादव,अनिल यादव,हर्ष यादव,अमन, विक्रम,काशीराम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *