लखनऊ। चुनाव आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी के 20 सदस्यों की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में पार्टी नेता, सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। राजधानी के वीवीआईपी गेस्ट हॉउस में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपने आका नरेंद्र मोदी के कहने पर इस तरह के काम कर रहा है । इसी वजह से आयोग ने विधायकों की मान्यता रद्द करने का फैसला बिना पक्ष सुने ही कर दिया है ।
यह लोकतंत्र की हत्या है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर एक बड़ा सवालिया निशान है । संजय सिंह ने कहा मोदी के शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं का कोई मतलब नहीं रह गया है मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोटने की लगातार कोशिश कर रही है । सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने भी प्रेस वार्ता कर देश में लोकतंत्र को खतरे में बताया था ।
उन्होंने कहा लाभ के पद का मामला यह है कि विधायकों के संसदीय सचिव के पद पर नियुक्ति की गई लेकिन उनको किसी प्रकार का लाभ सरकार की ओर से नहीं दिया गया जबकि कई अन्य राज्यों में इससे पहले विधायकों की नियुक्ति संसदीय सचिव के पद पर हो चुकी है । पूर्व में दिल्ली, झारखंड, पंजाब और हरियाणा में भी विधायकों की नियुक्ति इसी पद पर की गई थी लेकिन हाई कोर्ट ने संसदीय सचिव की सदस्यता को रद्द करते हुए विधायकों की सदस्यता बरकरार रखी थी।
Read More : गिरफ्तार हुईं बीएसपी नेता शहला ताहिर, दर्ज हुआ देशद्रोह का मुकदमा, जानिए पूरा मामला
Leave a Reply